शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

य़ूपी के उन्नाव में मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर आवागमन ठप, देखिए वीडियो

· · 1 मिनट

य़ूपी के उन्नाव में मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर आवागमन ठप, देखिए वीडियो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नवंबर के बाद तीसरी बार रेल दुर्घटना हुई है। इस बार कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग उन्नाव के पास माल गाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसके बाद ट्रेनों का आवागम ठप हो गया है।

बृहस्पतिवार को उन्नाव से 12 किलोमीटर दूर कानपुर की तरफ आगे बढ़ने पर सहजनी के पास छमकनाली में मालगाड़ी के 12 डिब्बे डिरेल हो गए। हादसे में 4 डिब्बे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। माल गाड़ी डाउन ट्रैक पर थी, लेकिन हादसे का प्रभाव अप ट्रैप भी पड़ा है। इस पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया गया है।

रेलवे के आलाअधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है पटरियों के ज्वाइंट खुलने से ये हादसा हुआ। रेल विभाग से जुड़े लोगों का कहना है कि ट्रैक अपेक्षाकृत कमजोर है। इससे पहले नवंबर में कानपुर के पास इंदौर-कानपुर रुट पर कानपुर देहात के रुरा रेलवे स्टेशन पर अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस के 15 डिब्बे पटरी से उतर गए थे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख