शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सलमान खान मामले में 18 जनवरी को फैसला सुनाएगी अदालत, दोषी साबित होने पर हो सकती है सात साल की सजा

· · 1 मिनट

सलमान खान मामले में 18 जनवरी को फैसला सुनाएगी अदालत, दोषी साबित होने पर हो सकती है सात साल की सजा

जोधपुर (भाषा)। अभिनेता सलमान खान के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामले में फैसला सुनाने के लिए यहां की एक अदालत ने 18 जनवरी की तारीख तय की और सलमान से उस दिन अदालत में मौजूद रहने को कहा।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने सोमवार को दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें पूरी होने के बाद तारीख तय की। मजिस्ट्रेट दलपत सिंह राजपुरोहित ने सलमान को फैसला सुनाए जाने के दौरान अदालत में मौजूद रहने का निर्देश दिया।

मामले में अंतिम दलीलों पर सुनवाई पिछले साल नौ दिसंबर को शुरू हुई थी। सलमान पर कांकणी गाँव में दो काले हिरणों के कथित शिकार के दौरान कथित रूप से उन हथियारों का इस्तेमाल करने और रखने के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया था जिनके लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी थी। उनके खिलाफ अक्टूबर 1998 में पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

वन विभाग ने मामला दर्ज कराया था। दोषी ठहराये जाने पर सलमान को सात साल कैद की सजा सुनाई जा सकती है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख