शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का विरोध प्रदर्शन

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों की मांग की है फीस वृद्धि को वापस लिया जाए।

· · 1 मिनट

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का विरोध प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में 19 सितंबर को एक छात्र के आत्मदाह के प्रयास के बाद, आज 20 सितंबर को कई छात्रों ने केरोसिन पी लिया, जबकि एक छात्र विरोध में गैस सिलिंडर लेकर छत पर चढ़ गया।

जब गाँव कनेक्शन ने विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की तो केरोसिन पीने वाले तीन छात्रों को अस्पताल ले जाया गया है। जबकि गैस सिलेंडर के साथ छत के ऊपर चढ़ने वाले छात्र को नीचे उतार लिया गया है।

https://twitter.com/hashtag/AllahabadUniversity

प्रदर्शन कर रहे छात्र नेता राहुल पटेल ने गाँव कनेक्शन को बताया, “”आज 15 दिन से हम बैठे हैं, अपने माँ-बाप के सपनों को लेकर दूर-दूर के जिलों से आए हैं, इनके सपनों को कुचलने की बात करते हैं।”

इस बीच, सैकड़ों प्रदर्शनकारी अभी भी उस आंदोलन में भाग ले रहे हैं जो विश्वविद्यालय की फीस में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग कर हैं। पता चला है कि ‘छात्रसंघ संयुक्त संघर्ष समिति’ के बैनर तले छात्रों का एक समूह फीस वृद्धि का विरोध कर रहा है।

https://t.co/w9mkfX4JLG

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने छात्रों की फीस वापस लेने की मांग का समर्थन किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट पर लिखा है कि युवा विरोधी BJP सरकार: महंगी शिक्षा, भर्तियों में भ्रष्टाचार, खत्म करे रोजगार, इलाहाबाद विवि में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को 400% ज्यादा फीस चुकानी पड़ेगी, उत्तराखंड में युवा भर्तियों में भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं, अगस्त महीने में बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख