शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

पतंजलि मध्य प्रदेश में करेगी 500 करोड़ रुपये का निवेश

· · 1 मिनट

पतंजलि मध्य प्रदेश में करेगी 500 करोड़ रुपये का निवेश

भोपाल (भाषा)। मध्य प्रदेश सरकार बाबा रामदेव की अगुवाई वाली पंतजलि आयुर्वेद लि. को 500 करोड़ रुपये की लागत से राज्य के धार जिले में खाद्य प्रसंस्करण इकाई लगाने के लिये आकर्षित करने में सफल रही है।

मध्य प्रदेश के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें पता चला था कि महाराष्ट्र सरकार नागपुर में खाद्य प्रसंस्करण इकाई के लिये 400 एकड़ जमीन देने को उत्सुक है। लेकिन हमारे अधिकारियों ने उम्मीद नहीं छोड़ी और कंपनी के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण को मध्य प्रदेश आने और खाद्य प्रसंस्करण परियोजना में 500 करोड़ रुपये के निवेश को लेकर आकर्षित करते रहे।”

उन्होंने कहा, ‘‘हमने जो प्रयास किया, उसका हमें ईनाम मिला।” मध्य प्रदेश औद्योगिक केंद्र विकास निगम (इंदौर) के प्रबंध निदेशक कुमार पुरषोत्तम ने कहा, ‘‘हमने धार जिले में 7,000 एकड़ में फैला पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में 400 एकड़ जमीन का पतंजलित आयुर्वेद के लिये सीमांकन किया है।” मध्य प्रदेश ट्रंड एंड इनवेस्टमें फैसिलिएशन कारपोरेशन लि. के चेयरमैन मोहम्मद सुलेमान ने कहा कि सरकार ने हाल ही में 25 लाख रुपये प्रति एकड़ के भाव पर 400 एकड़ जमीन पतंजलि आयुर्वेद को देने को मंजूरी दी है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख