शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अब 50 मिनट में लखनऊ से कानपुर का सफर

· · 1 मिनट

अब 50 मिनट में लखनऊ से कानपुर का सफर

लखनऊ। प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले कानपुर और राजधानी लखनऊ के बीच का सफर अब और आसान होगा। कानपुर- लखनऊ के बीच जल्द ही एक्सिस कंट्रोल एक्सप्रेस-वे बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। आठ लेन के बनने वाले इस हाईवे से मात्र 50 मिनट में लखनऊ से कानपुर तक का सफर तय किया जा सकेगा।

राजधानी से कानपुर के बीच 80 किलोमीटर की दूरी के बीच 150 गाँवों की जिंदगी बदलने वाले एक्सिस कंट्रोल एक्सप्रेस हाईवे आठ लेन का होगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस बाबत पर दो महीने पहले घोषणा की थी। इसके बाद में अब एनएचएआई का एक्सप्रेस वे डिवीजन ने इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। नवंबर तक इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। करीब दो साल में इसको पूरा कर दिया जाएगा।

दो महीने पहले गडकरी ने नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के 11 जिलों के पत्रकारों के साथ बातचीत की थी। उन्होंने बताया था कि अमौसी से लेकर ट्रांस गंगा सिटी के बीच ये एक्सप्रेस वे बनेगा जिसमें सड़क के दोनों ओर से कोई भी वाहन नहीं आ सकेगा। वाहन पूरी रफ्तार के साथ बिना रुके लखनऊ से कानपुर तक की दूरी तय करेगा। बीच-बीच में कुछ खास स्थानों पर सर्विस लेन के जरिये कट दिये जाएंगे। आठ लेन के बनने वाले एक्सिस कंट्रोल एक्सप्रेस हाइवे के लिए बिड खुल चुकी है।

तीन जिलों के 150 गाँवों को होगा फायदा

लखनऊ, उन्नाव और कानपुर में तीन जिलों के किसानों का इस एक्सप्रेस वे से फायदा होगा। लगभग एक लाख ग्रामीण इस एक्सप्रेस हाईवे से जुड़ेंगे। लखनऊ और कानपुर लगभग 15-15 किलोमीटर और सबसे अधिक उन्नाव को फायदा होगा। उन्नाव का लगभग करीब 50 किलोमीटर हिस्सा इस एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा।

रिपोर्टर- ऋषि मिश्र

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख