गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में शामिल किये 10 नए मंत्री

· · 1 मिनट

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में शामिल किये 10 नए मंत्री

इटानगर (भाषा)। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अपने 16 दिन पुराने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए आज 10 नए कैबिनेट मंत्रियों को उसमें शामिल किया।

राज्यपाल तथागत रॉय ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए मंत्री हैं- तंगा ब्यालिन, राजेश टाचो, नबाम रेबिया, होनचुन नगांदम, वांगकी लोवांग, कामलुंग मोसांग, तपांग तालोह, कुमार वाई, तकाम पारिओ और जोमदे केना।

उपमुख्यमंत्री चोवना मेन, विधानसभा अध्यक्ष तेनजिंग नोर्बु थोंगदोक, लोकसभा सांसद निनोंग एरिंग, पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी, पार्टी के विधायक और वरिष्ठ नौ। करशाह और पुलिस अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे।

खांडू ने 17 जुलाई को प्रदेश के नौवें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण किया था। मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह तुरंत नहीं हो सका क्योंकि त्रिपुरा का प्रभार संभाल रहे राज्यपाल उस दौरान प्रदेश में मौजूद नहीं थे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख