शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सरकारी कर्मचारियों को स्टेट बैंक देगा सस्ता होम लोन

· · 1 मिनट

सरकारी कर्मचारियों को स्टेट बैंक देगा सस्ता होम लोन

नई दिल्ली (भाषा)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने के बाद सरकारी कर्मचारियों के लिये सस्ती आवास ऋण योजना की पेशकश की है। बैंक ने रक्षा एवं अन्य सरकारी कर्मचारियों के लिये किस्त की मियाद बढ़ाकर 75 साल तक कर दी है।

बैंक ने दो नये आवास ऋण उत्पाद की पेशकश की है। सरकारी कर्मचारियों के लिये ‘एसबीआई प्रीविलेज होम लोन’ तथा रक्षा कर्मियों के लिये ‘एसबीआई शौर्य होम लोन’ योजना की शुरुआत की गई है। इन पर कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लगेगा।

एसबीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘नई योजनाओं के तहत केंद्र-राज्य सरकारों के कर्मचारियों, रक्षा कर्मियों, केंद्र सरकार के लोक उपक्रमों तथा पेंशन पात्रता वाले अन्य लोगों की जरुरतों को ध्यान में रखकर आवास ऋण की पेशकश की जाएगी।” बैंक के अनुसार ग्राहक अपनी जरुरत के हिसाब से सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय स्थिति पर बिना किसी दबाव के बड़ा या आलीशान मकान ले सकेंगे।

नई योजना में ग्राहक 75 साल तक के लिये कर्ज ले सकते हैं। मौजूदा समय में यह 70 साल है। साथ ही प्रोसेसिंग शुल्क में पूरी तरह छूट होगी। सेवानिवृत्ति के बाद मासिक समान किस्तों (ईएमआई) का बोझ भी कम होगा और आवास ऋण पर 0.05 प्रतिशत की रियायत होगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख