शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

चीन की ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाने का मुद्दा लोकसभा में गूंजा

· · 1 मिनट

चीन की ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाने का मुद्दा लोकसभा में गूंजा

नई दिल्ली (भाषा)। लोकसभा में कांग्रेस के एक सदस्य ने चीन द्वारा अपने क्षेत्र में ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपरी हिस्से पर बांध बनाने का मुद्दा उठाया और इसके कारण भारत के ढलान वाले अरुणाचल प्रदेश और असम में उत्पन्न होने वाली समस्याओं से निजात के लिए समझौता करने की पहल करने की मांग की।

शून्यकाल में कांग्रेस के निनांग एरिंग ने इस विषय को उठाते हुए कहा कि चीन अपने इलाके में शियांग नदी पर बांध बना रहा है। यह ब्रह्मपुत्र नदी का ऊपरी इलाका है और भारत में यह अरुणाचल प्रदेश और असम में ढलान वाले क्षेत्र में आती है। इसके कारण इन दोनों प्रदेशों के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि चीन द्वारा ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बनाने से तिब्बत में भी लोग परेशान हैं और इसे रोकने की मांग उठ रही है। कांग्रेस सदस्य ने कहा कि चीन के साथ कोई जल सहयोग समझौता नहीं हुआ है। चीन आगे भी कुछ और बांध बनाना चाहता है। एरिंग ने कहा कि गोवा में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होने वाला है। ऐसे में हम प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से आग्रह करते हैं कि इस विषय को उठायें ताकि समस्या से निजात पायी जा सके।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख