गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

गांधी जी को RSS ने नहीं अंग्रेज़ों ने मारा था: सुब्रमण्यम स्वामी

· · 1 मिनट

गांधी जी को RSS ने नहीं अंग्रेज़ों ने मारा था: सुब्रमण्यम स्वामी

नई दिल्ली। मॉनसून सत्र में मंगलवार को BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने महात्मा गांधी की हत्या से जुड़ा मामला उठाया। उन्होंने नेहरू सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस पर तीन सवाल दागे। स्वामी ने महात्मा गांधी के पोस्टमॉर्टम की कोई जानकारी नहीं होने को लेकर आश्चर्य ज़ाहिर किया है और कहा कि गांधी जी को RSS ने नहीं अंग्रेजों ने मारा था। BJP सांसद ने राज्यसभा में महात्मा गांधी की हत्या का मुद्दा उठाते हुए तीन सवाल किए।

पहला सवाल

गांधी जी पर कितने बुलेट फायर हुए?

दूसरा सवाल

गांधी जी के पार्थि‍व शरीर का पोस्टमार्टम क्यों नहीं हुआ?

तीसरा सवाल

जब गोली लगी थी तो गांधी जी को अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया?

‘नेहरू और माउंटबेटन का एक ही था मोटिव’

स्वामी ने कहा कि वो 15 अगस्त के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और महात्मा गांधी की हत्या पर तथ्य सामने रखेंगे। उन्होंने कहा, ‘हमने राष्ट्रपति को भी लिखा था, जब यूपीए सरकार थी, हमने कहा था कि गांधी को ब्रिटिश लोगों ने मारा था। कुछ ऐसी जानकारियां है कि माउंटबेटन और जवाहर लाल नेहरू दोनों का यही मोटिव था।’ स्वामी ने कहा कि उन्होंने नेशनल आर्काइव से गांधीजी के बारे में जानकारी ली है, जिसके बाद ये सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे पास सरदार पटेल की एक चिट्टी है, जिसमें पटेल ने जवाहर लाल नेहरू को लिखा कि गांधी की हत्या में RSS का कोई हाथ नहीं है।’ उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के RSS वाले बयान और इस ओर कोर्ट के कदम के बारे में बताया। सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि राहुल गांधी या तो माफी मांगे नहीं तो उनको जेल जाएं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख