शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सिटी टांसपोर्ट ने किराया कम कर यात्रियों को दी सुविधा

· · 1 मिनट

सिटी टांसपोर्ट ने किराया कम कर यात्रियों को दी सुविधा

लखनऊ। जहां एक ओर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम किराए की दरों में लगातार बढ़ोत्तरी कर यात्रियों की जेब पर बोझ डाल रहा है वहीं लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट महंगाई की मार झेल रही आम जनता को सिटी बस में सफर करने के प्रति आकर्षित करने के लिए कम किराए पर ही लंबी दूरी का सफर तय करा रहा है। जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलने की संभावना है।

सिटी बस के प्रबंध निदेशक ए रहमान ने बताया कि बुद्घेश्वर से हसनगंज तहसील के लिए संचालित होने वाली बस रूट संख्या 66 एम का प्रमोशनल किराया तय कर दिया गया है। यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा करने पर भी उनसे काफी कम किराया वसूल किया जाएगा।

यह सेवा बुद्घेश्वर, काकोरी मोड़, फतेहगंज, खुशालगंज, शिवरी मोड़, घुरघरी तालाब, इब्राहिमगंज, खुपरा मोड़, महराजगंज, नवलगंज, मोहान तिराहा, मोहान टाउन होते हुए हसनगंज तक चलेगी। बुद्घेश्वर से हसनगंज तहसील की 26 किलोमीटर की दूरी के लिए यात्रियों से सिर्फ 20 रुपया किराया लिया जाएगा।

एमडी ने बताया कि छह किलोमीटर के लिया यात्री को पांच, छह से 15 किलोमीटर के लिए 10, 15 किलोमीटर से 22 किलोमीटर के लिए 15 और 22 से 26 किलोमीटर के लिए यात्री को सिटी बस में 20 रुपए का टिकट लेना होगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख