शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

दिल्ली पर मेहरबान हुए इंद्र देवता, जमकर बारिश

· · 1 मिनट

दिल्ली पर मेहरबान हुए इंद्र देवता, जमकर बारिश

नई दिल्ली (भाषा)। राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह भारी बारिश हुई जिसके चलते शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया और यातायात में दिक्कत पेश आई। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, ”शनिवार सुबह करीब 60 प्रतिशत शिकायतें जल जमाव के कारण यातायात बाधित होने से संबंधित मिलीं। जसोला, ओखला, अपोलो से आश्रम की ओर, आरटीआर से आईआईटी गेट, चेम्सफोर्ड रोड से पहाडगंज, रिंग रोड सराय काले खान से डीएनडी की ओर जाने वाली रास्तों, सरिता विहार, अशोक विहार, डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर, आईएनए और अन्य जगहों पर दिक्कत पेश आई। पुलिस ने मोटर सवारों से इन सड़कों से बचने के लिए कहा है।

मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे तक सफदरजंग वेधशाला में 43.4 मिली मीटर जबकि पालम वेधशाला में 41.66 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। एक अधिकारी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसमविद ने दिन भर बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है जिससे आगे तापमान में कमी आएगी। उन्होंने बताया, ”अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख