शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

भारत ने राफेल पर और छूट मांगी, अंतिम चरण में पहुंचा करार

· · 1 मिनट

भारत ने राफेल पर और छूट मांगी, अंतिम चरण में पहुंचा करार

गाँव कनेक्शन नेटवर्क। फ्रांस के साथ प्रस्तावित राफेल लड़ाकू विमान के करार में भारत करीब 1,50,000 यूरो की अंतिम छूट हासिल करने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। भारत पहले ही इन विमानों की कीमतों में करीब दो अरब यूरो की कमी लाने में सफल हो चुका है। बहरहाल, फ्रांसीसी पक्ष ने 36 लड़ाकू विमानों के लिए पिछले अप्रैल महीने करीब 7.89 अरब यूरो की पेशकश की थी और वो आज भी उस पर अड़ा हुआ है।

शुरू में इन विमानों की कीमत करीब 10 अरब यूरो थी। लेकिन बाद में कई कारणों से इसमें कमी लाई गई जिसमें फ्रांसीसी सरकार की ओर से छूट की पेशकश और कुछ शर्तों को नए सिरे से तय करना शामिल था। भारतीय पक्ष अब वार्ता टीम की बजाय सीधा फ्रांसीसी दूतावास से बातचीत कर रही है, क्योंकि अब बातचीत का ज्यादा जोर कीमतों पर है। वार्ता टीम को पेरिस से आना पड़ता था। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक़ फ्रांस के झुकने की एक सीमा है। सूत्र ने बताया कि करार पर दस्तखत होना अब तय है। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर साफ कर चुके हैं कि वो विमान के लिए बेहतरीन सौदा करने की खातिर मोलभाव करेंगे।

रक्षा मंत्रालय से फाइल वित्त मंत्रालय जाएगी और तब कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति के पास जाएगी और फिर इस करार पर दस्तखत होंगे। इस करार में देरी होने की आशंका नहीं है क्योंकि सरकार भारतीय वायुसेना के लिए राफेल की खरीद के लिए बेहद उत्सुक है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख