शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

टॉय ट्रेन मना रही है अपनी 11वीं सालगिरह

· · 1 मिनट

टॉय ट्रेन मना रही है अपनी 11वीं सालगिरह

लखनऊ। नीलगीरी माउंटेन रेलवे जिसे टॉय ट्रेन के नाम से भी जाना जाता है वो 15 जुलाई यानि शुक्रवार को अपनी 11वीं साल गिरह मना रही है। 15 जुलाई 2007 को यूनेस्को ने नीलगीरी माउंटेन रेलवे को वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा दिया था।

नीलगीरी माउंटेन रेलवे तमिलनाडु में है और मद्रास रेलवे का हिस्सा है। इसके इंजन को 1908 में ब्रिटिश सरकार भारत लेकर आई थी। इसे स्विटज़रलैंड की कंपनी स्विस लोकोमोटिव एंड मशीन वर्क्स ने बनाया था। टॉय ट्रेन अभी भी भाप के इंजन से ही चलती है। ये ट्रेन रोज़ाना मेटुपलायम और कोन्नूर के बीच चलाई जाती है। नीलगीरी पैसेंजर ट्रेन का रूट 26 किलोमीटर लंबा है।

नीलगीरी पैसेंजर ट्रेन ये दूरी 208 घुमावदार मोड़, 16 सुरंगों, 250 पुलों से होकर तय करती है। इस सफर को तय करने में करीब 4 घंटे और 10 मिनट का वक्त लगता है। नीलगीरी पैसेंजर ट्रेन जिस ट्रैक पर चलती है वो एशिया की सबसे पतली और सबसे खतरनाक रेल ट्रैक्स में से एक है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख