शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यहां लावारिसों का बांधकर होता है उनका इलाज

· · 1 मिनट

यहां लावारिसों का बांधकर होता है उनका इलाज

कन्नौज। आए-दिन सुर्खियों में रहने वाला राजकीय मेडिकल काॅलेज एक बार फिर चर्चा में है। यहां मरीजों का इलाज कैसे किया जाता है ये किसी से छिपा नहीं है। मेडिकल काॅलेज की खामियां को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी स्वीकार करते हैं।

चार जुलाई को सुबह 11 बजे ज़िला अस्पताल से 108 नंबर की एंबुलेंस से एक अनजान मरीज को राजकीय मेडिकल काॅलेज में भर्ती किया गया था। बताया गया है कि उसे वार्ड ब्वाय लाया था। 13 जुलाई को सुबह सात बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इमरजेंसी वार्ड में भर्ती रहे इस अनजान मरीज के सिर में चोट लगी थी। वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों और उनके तीमारदारों ने बताया कि लावारिश होने की वजह से मरीज को बेड में बांध रखा था। किसी मरीज को बेड में बांधकर इलाज करना किसी के गले नहीं उतरता है। शरीर से कमजोर मरीज को ग्लूकोज़ की बोतल इंजेक्शन आदि चढ़ाने के लिए हाथ में वीगो लगाई गई थी।

ऐसे में उसे बांधना कई सवाल खड़े करता है कि मेडिकल काॅलेज का स्टाफ उसकी सही ढंग से देखरेख नहीं करना चाहता था। 11 जुलाई को सौरिख ब्लाॅक क्षेत्र के पिपरौली गाँव में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जब वृक्षारोपण कार्यक्रम में आए थे तो उन्होंने भाषण के दौरान खुद स्वीकार किया था कि मेडिकल काॅलेज में कुछ कमियां और खामियां हैं, उसे दूर किया जाएगा।

रिपोर्टर – अजय मिश्र

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख