शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री के भाषण के लिए आप भी दे सकते हैं सुझाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के भाषण के लिए नागरिकों से सुझाव मांगे हैं, 14 अगस्त तक आप भी सुझाव भेज सकते हैं।

· · 1 मिनट

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री के भाषण के लिए आप भी दे सकते हैं सुझाव

पंद्रह अगस्त, 2021 को देश अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, इस बार आप भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 15 अगस्त के भाषण के लिए सुझाव दे सकते हैं। पीएम मोदी ने ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने भाषण के लिए शुक्रवार को नागरिकों से सुझाव मांगे और कहा कि उनके विचार लाल किले की प्राचीर से गूंजेंगे।

माय-गव ने जनता से उनके विचार और सुझाव मांगे हैं, जिन्हें इस बार के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री के व्याख्यान में शामिल किया जा सके।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने माय-गव की पोस्ट को टैग करते हुये ट्वीट किया हैः “लाल किले की प्राचीरों से आपके विचार और सुझाव गुंजायमान होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 अगस्त के व्याख्यान में शामिल करने के लिये आपके क्या विचार और सुझाव हैं? अपने विचारों-सुझावों को @mygovindia पर साझा करें।”

प्रधानमंत्री पिछले कुछ वर्षों से इसके लिए सीधे जनता से सुझाव मांगते रहे हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख