शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

नीलगायों के आतंक से किसान छोड़ रहे खेती

· · 1 मिनट

नीलगायों के आतंक से किसान छोड़ रहे खेती

गंगागंज (रायबरेली)। नीलगायों के आतंक से परेशान रायबरेली जिले के गंगागंज इलाके में किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं। उन की मेहनत और पूंजी को एक झटके में नीलगायें चर जाती हैं।

टांडा गाँव के निवासी कमलेश कुमार बताते है, ‘’गाँव के किसान नीलगायों के झुंड से बहुत परेशान हो चुके हैं। इनके खौफ की वजह से पिछले वर्ष गाँव के करीब 10 खेत खाली ही रह गए थे।’’ नील गाय का खतरा सिर्फ टांडा क्षेत्र में ही नहीं बल्कि आसपास के (शोरा, मुबारकपुर व गंगागंज) कई क्षेत्रों में भी है। अपने खेतों को बचाने के लिए यहां के किसानों ने खेतों के चारों ओर बांस व लोहे के तारों से घेराव करना शुरू कर दिया, लेकिन नीलगाय उन्हें भी तोड़कर खेतों को तबाह कर देती हैं।

शोरा गाँव के किसान जितेंद्र सिंह ( 49 वर्ष) ने कुछ दिनों पहले ही चार बीघे में अरहर की फसल बोई है। किसान जितेंद्र कहते हैं, ‘’हमने अरहर की खेती के लिए कर्ज लेकर बीज, खाद से लेकर सिंचाई तक का इंतज़ाम किया था। अभी फसल की शुरुआती हालत में ही नीलगायों के झुंड ने काफी नुकसान पहुंचाया है।’’मटर की खेती कर रहे गंगागंज के किसान रामनाथ विश्वकर्मा (52 वर्ष) बताते हैं, ‘’नीलगायों के झुंड को देखकर हम पटाखे फोड़ते हैं। कई किसान थाली पीटते हैं, जिसकी आवाज़ से डर कर नीलगाय भाग जाती हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद झुंड वापस आ जाता है और फसल नष्ट कर देता है।’’

स्वयं वालेंटियर: यशी सिंह

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

स्कूल: बाल विद्या मंदिर इंटर काॅलेज, गंगागंज, रायबरेली

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख