गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र का भी सकेंगे फोटो आईडी के रूप में इस्तेमाल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड जारी करता है। इस कार्ड में सभी जरूरी विशेषताएं जैसे; नाम, जन्म का वर्ष, लिंग और व्यक्ति का फोटो है, जो कोविड-19 टीकाकरण में पहचान के लिए मानदण्डों को पूरा करती हैं।

· · 1 मिनट

वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के लिए विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र का भी सकेंगे फोटो आईडी के रूप में इस्तेमाल

अब विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) को-विन 2.0 पर पंजीकरण के लिए फोटो आईडी के रूप में स्वीकार्य किया जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को को-विन 2.0 पर पंजीकरण करते समय विशिष्ट दिव्यांगता पहचान (यूडीआईडी) कार्ड को फोटो आईडी के रूप में शामिल करने के लिए कहा है। 2 मार्च 2021 को जारी को-विन 2.0 के लिए निर्देश नोट के अनुसार, टीकाकरण से पहले लाभार्थी के सत्यापन के लिए सात निर्धारित फोटो पहचान पत्र निर्दिष्ट किए गए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड जारी करता है। इस कार्ड में सभी जरूरी विशेषताएं जैसे; नाम, जन्म का वर्ष, लिंग और व्यक्ति का फोटो है, जो कोविड-19 टीकाकरण में पहचान के लिए मानदण्डों को पूरा करती हैं।

इन बातों को देखते हुए दिव्यांग जनों के लिए टीकाकरण तक पहुंच को और सुविधाजनक बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि यूडीआईडी को कोविड-19 टीकाकरण के लिए निर्दिष्ट फोटो आईडी दस्तावेज की सूची में शामिल किया जाए। इसके लिए जरूरी प्रावधान किए जा रहे हैं और ये जल्द ही को-विन पर उपलब्ध होंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सलाह दी है कि वे कोविड टीकाकरण के लिए एक स्वीकार्य फोटो आईडी के रूप में यूडीआईडी कार्ड के उपयोग का व्यापक प्रचार करें।

Also Read:देश के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी: 21 जून से सबको लगेगा मुफ्त टीका, खर्च उठाएगी केंद्र सरकार

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख