शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

लड़की के बदले लड़की

· · 1 मिनट

लड़की के बदले लड़की

बागपत। फरमानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाला बागपत जि़ले की एक पंचायत ने फिर तुगलकी फरमान सुना दिया है।

गाँव में एक लड़की को लेकर फरार हुए लड़के के खिलाफ बैठी पंचायत ने आरोपी युवक के घर की एक लड़की को उठा लाने का फैसला सुनाया है। पंचायत ने कहा है जब तक लापता लड़की नहीं मिल जाती, आरोपी के घर की लड़की छोड़ा नहीं जाएगा।

पंचायत बागपत जिला मुख्यालय से 28 किमी उत्तर दिशा में जौहड़ी गाँव में हुई। गाँव के एक परिवार ने बिनौली थाने में शिकायत दी थी कि 14 जून को उनके गाँव में रहने वाले दूसरे समुदाय के एक युवक उनकी लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गया लेकिन पुलिस द्वारा आज तक लड़की को लेकर न तो आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई और न ही मामला दर्ज किया गया। लड़की के परिवार के राजेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद भी जब लड़की को बरामद नहीं किया गया तो गाँव वालों ने गाँव में पंचायत का ऐलान कर दिया।

पंचायत में पंच जगरोशन (65 वर्ष) ने फैसला सुनाते हुए कहा, “जब तक लड़की घर नहीं आ जाती, तब तक लड़के वालों की लड़की उठा ली जाएगी और जब पीड़ित परिवार की लड़की आ जाएगी तभी उसे छोड़ा जाएगा।” बाकी सभी पंचों ने इस बात का समर्थन किया। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के चलते गाँव में तनाव हो गया है। इस मामले को लेकर जब एएसपी बागपत अजीजूलहक से बात की गयी उन्होंने पंचायत से अनभिज्ञता जताते हुए कहा, ‘’शिकायत पर जांच जारी है, लड़की को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।’’

रिपोर्टर – सचिन त्यागी

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख