गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

कूड़ा घर नहीं मिनी सचिवालय है तस्वीर में दिख रहा ये भवन

· · 1 मिनट

कूड़ा घर नहीं मिनी सचिवालय है तस्वीर में दिख रहा ये भवन

बांसी (सिद्धार्थनगर)। प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता के कारण गाँवो में लाखों रुपए खर्च कर बनाए गए मिनी सचिवालय बेमतलब साबित हो रहे हैं। इन पर किसी जिम्मेदार अधिकारी की दृष्टि नहीं जाती। परिणाम यह हो रहा है कि उक्त भवन में कहीं भूसा भरा जा रहा है तो कहीं गाँव वालों ने इन भवनों पर कब्जा जमाकर उसमें रहना शुरू कर दिया है।

विकास खण्ड बांसी के गाँव बडहरा में मिनी सचिवालय का निर्माण लाखों रुपए खर्च करके किया गया। इसके निर्माण की मंशा यह थी कि गाँव में टीकाकरण, पल्स पोलियो, बाल विकास बैठक, या ग्राम समाज की बैठक इसी भवन में सम्पन्न किया जाए, जिससे गाँव वालों को अपने काम के लिए कहीं दूर न जाना पड़े। पर परिणाम ठीक इसके विपरीत हो गया।

भवन का कोई प्रयोग न होने के कारण इसे लावारिस अवस्था में छोड़ दिया गया है। इस भवन तक जाने का कोई रास्ता भी नहीं है। भवन में ग्रामीणों ने कंडा, भूसा और लकड़ी आदि रखकर कब्जा कर लिया है। जिससे शासन की मंशा तार-तार हो रही है। ग्राम निवासी राम नरायन, बैठोले, रामलखन आदि ने इसे ठीक कराने की मांग की है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख