गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बाल मजदूरी के बारे में अभिभावकों को समझाएं: वीरेन्द्र कुमार

· · 1 मिनट

बाल मजदूरी के बारे में अभिभावकों को समझाएं: वीरेन्द्र कुमार

लखनऊ। लखनऊ जनपद न्यायाधीश वीरेन्द्र कुमार के मार्गनिर्देशन में अन्तर्राष्ट्रीय बालश्रम प्रतिषेध दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय के सभागार में कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रम विभाग तथा चाइल्ड लाइन-1098 के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

जनपद न्यायाधीश वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि बच्चों के उत्थान, संरक्षण तथा बाल श्रम उन्मूलन से जुड़ी संस्थाओं एवं विभाग के अधिकारी एवं एजेन्सी ईमानदारी से कार्य करें तो सार्थक परिणाम आयेंगे। उन्होंने कहा कि परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जाना जरूरी है। गरीब परिवारों के बच्चों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए शासन द्वारा संचालित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूर्ण ईमानदारी के साथ उन्हें उपलब्ध कराया जाए।

प्रत्येक परिवार के अभिभावकों/मुखिया को यह समझाया जाए कि वे बच्चों को बाल मजदूरी की तरफ न बढ़ने दें। जनपद न्यायाधीश वीरेन्द्र कुमार ने यह भी कहा कि अभिभावक अपने बच्चों की मनोभावनाओं को समझें तथा बच्चों की अभिरुचि के अनुसार उन्हें शिक्षित करें और आगे बढ़ने में पूर्ण सहयोग करें। बच्चों पर जबरदस्ती अपनी इच्छा न थोपें और जिस विषय में उनकी रूचि हो उसे ही पढ़ने दें। बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उनको आगे बढ़ाने में पूर्ण सहयोग करें।

सीजेएम संध्या श्रीवास्तव ने कहा कि बाल श्रम मजदूरी से सम्बन्धित लंबित मुकदमों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित कराने और उनके निस्तारण की बात कही।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख