शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

बढ़ सकती हैं सरसों के तेल की कीमतें

· · 1 मिनट

बढ़ सकती हैं सरसों के तेल की कीमतें

नई दिल्ली। साल 2015-16 के दौरान दुनियाभर में वनस्पति तेल और तिलहन के उत्पादन में कमी आने का अनुमान लगाया जा रहा है और इस कमी में सबसे बड़ा योगदान सरसों का होगा। भारत अपनी कुल खपत का करीब 50 प्रतिशत तिलहन दूसरे देशों से आयात करता है। इन्हीं कारणों से भारत में तेल की कीमतें बढऩे के आसार हैं।

अमेरिकी कृषि विभाग यानि यूएसडीए ने साल 2015-16 के लिए तिलहन के उत्पादन अनुमान में 27 लाख टन की कटौती की है और कुल तिलहन उत्पादन 52.91 करोड़ टन होने की संभावना जताई है। यूएसडीए की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत 27 प्रतिशत जापान से, मैक्सिको से 15 प्रतिशत, चाइना से 13 प्रतिशत, अमेरिका से 16 प्रतिशत, यूरोप से नौ प्रतिशत, अरब से छह प्रतिशत, व अन्य देशों से 14 प्रतिशत सरसों आयात करता है।

यूएसडीए की रिपोर्ट के मुताबिक सभी तिलहन में सबसे ज़्यादा कमी सरसों के उत्पादन में होगी। पिछले अनुमान के मुकाबले सरसों का उत्पादन 26 लाख टन तक घट सकता है। यूएसडीए के मुताबिक कनाडा और यूरोपियन यूनियन में सूखे की वजह से सरसों का उत्पादन घटने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा यूक्रेन, बेलारूस और ऑस्ट्रेलिया में सरसों का रकबा कम होने की आशंका है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख