शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

अब बल के नवविवाहित जवान परिवार के साथ रह सकेंगे सीमा पर

· · 1 मिनट

अब बल के नवविवाहित जवान परिवार के साथ रह सकेंगे सीमा पर

जैसलमेर (भाषा)। सीमा सुरक्षा बल के नवविवाहित जवान अब सीमा चौकियों पर अपने परिवार के साथ रह सकेंगे। बल ने जैसलमेर की उत्तर और दक्षिण दोनों सेक्टरों में जवानों से इससे संबंधित आवेदन लेने शुरु कर दिये हैं।

सीमा सुरक्षा बल दक्षिण सेक्टर, जैसलमेर के उपमहानिरीक्षक, एएच रिजवी ने आज बताया कि नव विवाहित जवानों को परिवार के साथ रहने की अनुमति मिलने से जवान चिंता और तनाव से मुक्त होकर सीमाओं की चौकसी कर सकेंगे। बल अपने जवानों को अधिकाधिक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए समय-समय पर आवश्यक कदम उठाता है। इसी कड़ी में यह प्रयोग किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आबादी क्षेत्र की चौकियों में सभी ज़रुरी सुविधाएं मौजूद हैं। यहां जवान अपने परिवार के साथ रह सकेंगे।

रिजवी ने कहा कि बड़ी संख्या में नवविवाहित जवानों ने परिवार के साथ रहने सम्बधी आवेदन किए हैं। अधिकारी इस संबंध में ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार मंजूरी देंगे। ज्यादा आवेदन आने पर रोटेशन के अनुसार जवानों को परिवारों के साथ रहने की सुविधा मिलेगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख