शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

कोरोना : सीतापुर में मजदूरों के लिए अहम पहल, व्हाट्सएप के जरिये बैंक डिटेल भेजें मजदूर

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन की स्थिति में उत्तर प्रदेश में सीतापुर के श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने दिहाड़ी मजदूरों के लिए एक अहम पहल की है।

· · 2 मिनट

कोरोना : सीतापुर में मजदूरों के लिए अहम पहल, व्हाट्सएप के जरिये बैंक डिटेल भेजें मजदूर

सीतापुर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन की स्थिति में उत्तर प्रदेश में सीतापुर के श्रम प्रवर्तन अधिकारियों ने दिहाड़ी मजदूरों के लिए एक अहम पहल की है।

ऐसे पंजीकृत मजदूर जिन्होंने अपने बैंक खाते का विवरण श्रम विभाग में दर्ज नहीं कराया है, वो अब मोबाइल के जरिए अपनी बैंक खाते का विवरण भेज सकते हैं ताकि ऐसे समय में उन्हें सरकार की ओर से दी जा रही सहयोग धनराशि उपलब्ध करायी जा सके।

इसके लिए अधिकारियों की ओर से व्हाट्सएप्प नंबर और ईमेल जारी किया गया है जिसके जरिये मजदूर घर पर बैठे-बैठे सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

सीतापुर के जिला श्रम अधिकारी इंदु भूषण सिंह बताते हैं, “मुख्यमंत्री के आदेशानुसार लॉकडाउन की स्थिति में अब तक हमने सीतापुर के 10907 पंजीकृत मजदूरों को उनके बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से एक हजार रुपये की राशि भेजी है।”

344606-gaon-connection-labour
344606-gaon-connection-labour

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लॉकडाउन की स्थिति में दिहाड़ी मजदूरों के बैंक खाते में भेज रही हज़ार रूपए की सहायता धनराशि । फोटो : गाँव कनेक्शन

“शेष पंजीकृत श्रमिक जिन्होंने अपना बैंक विवरण उपलब्ध नहीं कराया है, वे तत्कालीन प्रभाव से हमारे व्हाट्सएप नम्बर 7275134320, 9670352317, 9559964229 या हमारे आधिकारिक ईमेल alcsitapur@gmail.com पर अपने बैंक खाते का विवरण आईएफएससी कोड समेत भेज दें जिससे उनके खाते में एक हजार रूपए की सहायता धनराशि भेजी जा सके,” उन्होंने आगे बताया।

अपंजीकृत मजदूरों को लेकर नगर पालिका सिधौली के ईओ सर्वेश कुमार शुक्ला बताते हैं, “नगर निकाय में रहने वाले जो भी मजदूर और ठेला चालाक, ई-रिक्शा चालक, पान की गुमटी, सहित वो रोजमर्रा के मजदूर जिनकी आय के स्रोत्र सिर्फ दैनिक मजदूरी है। उनका डाटा हमारे नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा एकत्र किया जा रहा है ताकि उनके खाते में धनराशि भेजी जा सके।”

वहीं सीतापुर के जिलाधिकारी अखिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि इस महामारी से देश ही नही पूरा विश्व जूझ रहा है। ऐसे में हमारे जिले के दिहाड़ी मजदूरों के आगे लाकडाउन के चलते कोई दिक्कत न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख