शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

गाँवों को सूखे से बचाने के लिए प्रधानमंत्री का निर्देश

· · 1 मिनट

गाँवों को सूखे से बचाने के लिए प्रधानमंत्री का निर्देश

नई दिल्ली (भाषा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र सहित सूखा प्रभावित 11 राज्यों को कहा है कि वे जून के पहले सप्ताह में मानसून के आने तक गाँवों में सूखे से बचाव के लिए साप्ताहिक आधार पर उपाय करें।

विगत दो सप्ताह में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ, आंध्र प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और गुजरात जैसे 11 सूखा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अलग अलग मुलाकात की है। दो मुख्यमंत्रियों के साथ अंतिम दो बैठक मंगलवार हुई। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने इन राज्यों से कहा है कि वे साप्ताहिक आधार पर सूखे की स्थिति से बचने के लिए उपाय करें जब तक कि जून में मानसून की बरसात शुरू नहीं हो जाती।

कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि राज्य हर जलाशयों को एक अलग संख्या देते हुए उनकी गिनती कर लें, बेकार पड़े पारंपरिक ऐतिहासिक कुओं को पुनर्जीवित करें और इनका इस्तेमाल कृषि कार्यों के लिए करें। सिंह ने कहा कि राज्यों को चरणबद्ध तरीके से माइक्रो सिंचाई के तहत गन्ने की खेती को प्रोत्साहित करने भी कहा गया है जिसके लिए किसानों को सहायता प्रदान की जायेगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख