शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

देश में दमकल केंद्रों की 65 फीसदी कमी: केंद्र

· · 1 मिनट

देश में दमकल केंद्रों की 65 फीसदी कमी: केंद्र

नई दिल्ली (भाषा)। उत्तराखंड में पिछले दिनों लगी भीषण आग की पृष्ठभूमि में केंद्र सरकार ने आज लोकसभा में बताया कि देश में दमकल केंद्रों की 65 फीसदी की कमी है।

गृह राज्य मंत्री किरेन रिजीजू ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों के सवालों के जवाब में बताया कि देश में 8,559 दमकल केंद्रों की तुलना में 2,987 दमकल केंद्र उपलब्ध हैं जो 65 फीसदी की कमी दर्शाता है।

रिजीजू ने बताया कि भारत सरकार द्वारा गठित स्थायी अग्निशमन सलाहकार परिषद ने देश में दमकल केंद्रों, उपकरण, जनशक्ति और दमकल वाहनों प्रावधान के लिए कुछ मापदंड निर्धारित किए हैं। इन मापदंडों को ध्यान में रखते हुए मैसर्स रिस्क मैनेजमेंट सोल्यूशन इंक ने देश में आग और जोखिम आपदा का विश्लेषण किया और उनकी रिपोर्ट के अनुसार देश में 8,559 दमकल केंद्रों की आवश्यकता की तुलना में 2,987 दमकल केंद्र उपलब्ध हैं जिससे 65 फीसदी की कमी का पता चलता है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने एक केंद्रीय प्रायोजित योजना के तहत राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को अग्नि एवं आपातकालीन सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए वर्ष 2009 से 2013 के बीच 17,656 करोड़ रुपये की राशि मुहैया करायी थी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख