गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

ऊर्जा मंत्री का दावा देश में बिजली की कोई कमी नहीं

· · 1 मिनट

ऊर्जा मंत्री का दावा देश में बिजली की कोई कमी नहीं

नई दिल्ली (भाषा)। ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक़ जल संकट के कारण कुछ पावर प्लांट्स को अपना उत्पादन समय-समय पर बंद करना पड़ा है लेकिन देश में बिजली की कमी नहीं है।

उर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि महाराष्ट्र पॉवर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड ने सूचित किया है कि राज्य के बीड जिले में परली पावर प्लांट 1,130 मेगावॉट की सभी इकाइयों में जून-जुलाई 2015 से पानी की कमी के कारण उत्पादन ठप रहा।

उन्होंने सुप्रिया सुले के प्रश्न के उत्तर में कहा कि इनमें से दो इकाइयों में हाल ही में उत्पादन शुरु हो गया है। मंत्री ने बताया कि अन्य राज्यों में भी कुछ अन्य पावर प्लांट्स कभी दो तो कभी तीन दिन के लिए पानी की अनुपलब्धता की वजह से बंद रहे।

गोयल ने कहा कि विद्युत संयंत्रों में पानी की कमी से निपटने के लिए अनेक कदम उठाये गये हैं। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि देश में बिजली की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त बिजली उपलब्ध है। गोयल ने एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि मोदी सरकार ने साल 2022 तक ।,75,000 मेगावॉट अक्षय उर्जा के उत्पादन का लक्ष्य रखा है जो दुनिया में सबसे ज्यादा है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख