शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिली स्वाति मालीवाल, उन्नाव मामले में की हस्तक्षेप करने की मांग

· · 1 मिनट

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिली स्वाति मालीवाल, उन्नाव मामले में की हस्तक्षेप करने की मांग

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की और उन्नाव बलात्कार पीड़िता के एक्सीडेंट मामले में हस्तक्षेप की अपील की। स्वाति मालीवाल ने आनंदी बेन पटेल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बलात्कार पीड़िता से मुलाकात के निर्देश देने का आग्रह किया।

स्वाति मालीवाल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने राज्यपाल से आग्रह किया कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घायल बलात्कार पीड़िता से मिलने को कहें। स्वाती मालीवाल ने साथ ही लड़की को एयरलिफ्ट कराकर दिल्ली में बेहतर इलाज दिलाने का भी आग्रह राज्यपाल से किया।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल से यह भी गुजारिश की गई है कि रायबरेली की घटना का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले और इसका हर दो महीने में रिपोर्ट आए। उन्होंने आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। स्वाति ने कहा कि इतना जघन्य मामला होने के बावजूद आखिर सेंगर की विधानसभा की सदस्यता खत्म क्यों नहीं की जा रही है। उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए।

स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को भी पत्र लिखकर सेंगर की विधानसभा की सदस्यता समाप्त करने और उन्हें पार्टी से निकाले जाने की मांग की थी। इस पर उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा था कि सेंगर को पहले ही पार्टी से निकाला जा चुका है।

(भाषा से इनपुट के साथ)

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख