शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

स्कूल पर हाई टेंशन का गिरा तार, करीब चार दर्जन बच्चे झुलसे

· · 1 मिनट

स्कूल पर हाई टेंशन का गिरा तार, करीब चार दर्जन बच्चे झुलसे

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के उत्तरौला क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हुआ है क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में हाई टेंशन तार गिरने से उसमें पढ़ रहे करीब चार दर्जन बच्चे झुलस गए है।

इन बच्चों को सरकारी और गैर-सरकारी चिकित्सालयों मे भर्ती कराया गया है। इस मामले में जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने के आरोप में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित करने और अवर अभियंता के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

शिक्षा विभाग के सूत्रों ने बताया कि, “नया नगर विशुनपुर के प्राथमिक विद्यालय के भवन के बगल से गुजर रहे 11 हजार हाई टेंशन तार के करंट से विद्यालय में मौजूद करीब चार दर्जन बच्चे झुलस गए।” उन्होने बताया कि, “पुलिस और अभिभावकों की मदद से स्कूली बच्चों को सरकारी और निजी चिकत्सिालयों मे भर्ती कराया गया है। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अस्पताल में भर्ती स्कूली बच्चों का हालचाल जाना।”

यह भी पढ़ें- आकाशीय बिजली से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान, बच जाएगी जान

वहीं बलरामपुर के जिलाधिकारी करुण करुणेश ने बताया, “करंट से झुलसे बच्चों का इलाज किया जा रहा है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। विघुत विभाग के दो कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है और अवर अभियंता प्रियदर्शी तिवारी के विरूद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि “अधिशासी अभियंता (विद्युत) और बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि दो दिन में जिले के सभी स्कूलों की जांच करा कर स्कूल के ऊपर से गुजर रहे सभी तारों को हटवा दें।”

(इनपुट भाषा से)


और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख