शनिवार, 21 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

तमिलनाडु के सरकारी स्कूल पर HIV पॉजिटिव लड़के को दाखिला ना देने का आरोप

· · 1 मिनट

तमिलनाडु के सरकारी स्कूल पर HIV पॉजिटिव लड़के को दाखिला ना देने का आरोप

लखनऊ। तमिलनाडु के पेराम्बलुर जिले में एक सरकारी हाई स्कूल ने एचआईवी पॉजिटिव लड़के को कथित तौर पर दाखिला देने से इनकार कर दिया। तमिलनाडु शिक्षा विभाग ने इस मामले के जांच के आदेश दिए हैं। तमिलनाडु के स्कूल शिक्षा निदेशक एस कनप्पन ने लड़के को दाखिला देने से इनकार करने के संबंध में जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।

प्राप्त जानकारी को अनुसार लड़के को करीब एक सप्ताह पहले पेराम्बलुर जिले के कोलाक्कनाथम के एक स्कूल में दाखिला लेने के लिए आने को कहा गया था लेकिन बुधवार को उसे लौटा दिया गया। प्रधानाध्यापक ने इसके लिए छात्र के खराब अकादमिक प्रदर्शन का हवाला दिया। इसके लिए छात्र के परिजनों और स्कूल प्रबंधन में झगड़ा भी हुआ।

राज्य के स्कूल शिक्षा निदेशक यह जानना चाहते हैं कि लड़के को दाखिला देने से क्यों इनकार कर दिया गया। इसके अलावा स्कूल के प्रधानाध्यापक और माता-पिता के बीच हुए बैठक में क्या हुआ, इसकी भी जानकारी मांगी गई है।

वहीं स्कूल के प्रधानाध्यापक के. कामराज ने कहा कि उन्होंने लड़के को दाखिला देने से इनकार नहीं किया और ना ही उनके पास ऐसा करने की शक्ति है। पेराम्बलुर के मुख्य शिक्षा अधिकारी अरुल रंगन ने कहा कि अगर लड़का उनके पास आएगा तो उसे दाखिला दिया जाएगा।

(भाषा से इनपुट के साथ)

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख