शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

रोहित वेमुला की माँ और भाई ने बौद्ध धर्म अपनाया

· · 1 मिनट

रोहित वेमुला की माँ और भाई ने बौद्ध धर्म अपनाया

मुंबई (भाषा)। दलित छात्र रोहित वेमुला की मां और भाई ने डॉ भीमराव अम्बेडकर की 125वीं जयंती के मौके पर बौद्ध धर्म ग्रहण कर लिया है। हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोध छात्र रोहित वेमुला ने जनवरी में आत्महत्या कर ली थी, जिसे लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। रोहित की माँ राधिका और भाई नागा चैतन्य वेमुला, जिसे राजा वेमुला के नाम से जाना जाता है दोनों ने अम्बेडकर के पोते प्रकाश अम्बेडकर की मौजूदगी में दादर में एक समारोह में दीक्षा ली।

राजा वेमुला ने कहा, ”मेरा भाई दिल से बौद्ध था, भले ही उसने इस धर्म की दीक्षा नहीं ली थी। उसने खुद अपनी जान ले ली क्योंकि दलित होने के कारण उसके साथ भेदभाव किया गया था। बौद्ध धर्म के प्रति उसके प्यार को देखते हुए हमने उसका अंतिम संस्कार बौद्ध परंपराओं के अनुसार किया था।” वेमुला ने कहा, ”रोहित बौद्धवाद के बारे में काफी बात करता था। उसने कुलपति को एक पत्र भी लिखा था कि किस प्रकार परिसर में दलितों के खिलाफ भेदभाव किया जाता है। मेरी मां का मानना है कि रोहित के सम्मान में हमें बौद्ध धर्म अपनाना चाहिए।”

रोहित के भाई ने कहा, ”हम हिंदूवाद में जाति व्यवस्था के खिलाफ हैं इसलिए बौद्धवाद को अपनाने का फैसला किया, जिसमें जातियों की इस प्रकार की दमनकारी व्यवस्था नहीं है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख