शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी : आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं पर सरकार मेहरबान, बढ़ाया मानदेय

· · 3 मिनट

यूपी : आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं पर सरकार मेहरबान, बढ़ाया मानदेय

कन्नौज/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग पर सरकार मेहरबान हो गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और मिनी आंगनबाड़ी का मानदेय बढ़ाने का ऐलान मुख्यमंत्री ने किया है। इससे लाखों महिला कर्मियों को फायदा होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बुलाकर नई योजना शुरू करने और मानदेय बढ़ाने का ऐलान किया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी कन्नौज मनोज कुमार मौर्य ने बताया, ”आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का 1,500 रूपए, सहायिकाओं का 850 रूपए और मिनी आंगनबाड़ी का 1,250 रूपए मासिक मानदेय बढ़ाया गया है। जिले की 125 मिनी, 1615 कार्यकत्रियों और करीब 1400 सहायिकाओं को इसका लाभ मिलेगा।”

आगे बताया कि ”हर ब्लाक में कार्यकत्रियों को बुलाकर मुख्यमंत्री जी का लाइव प्रसारण दिखाया गया है। कलक्ट्रेट में भी सदर और शहर क्षेत्र की कार्यकत्रियों को बुलाया गया।”

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया, ”मानदेय निदेशालय से बनता है तो नहीं बता सकते हैं कि कुल कितना किसे मिलता है। हां, बीच में भी अभी बढ़ाया गया था।”

कन्नौज के ब्लाॅक उमर्दा क्षेत्र के मकरंदापुर केंद्र की 35 वर्षीरू आंगनबाड़ी कार्यकत्री संगीता द्विवेदी ने बताया, ”हमको पहले 4,000 रूपए मासिक मिलते थे। कुछ महीने पहले 1,500 बढ़ाए गए थे। आज फिर 1,500 बढ़ाए गए हैं, ऐसा बताया गया है। हमको ब्लाॅक में बुलाया गया था, लेकिन बिजली चली जाने की वजह से पूरा कार्यक्रम नहीं देख पाए।”

RDESController-1588
RDESController-1588


आगे बताया, ”दो बच्चे हैं उनकी पढ़ाई का खर्च और काम ज्यादा होने की वजह से कम से कम 10,000 रूपए मासिक होना चाहिए। यही हम लोगों की मांग शुरू से रही है।”

जदेपुर्वा केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्री आमिनी मोमिना 56 वर्ष बताती हैं, ”हम साल 1985 से काम कर रहे। बढ़े न बढ़े अब क्या फायदा। ये भी न देते तो जबरदस्ती नहीं थी। कम से कम दो गुना मानदेय तो करना चाहिए था। हम लोगों के पास काम अधिक है। उसको देखते हुए।”

वीरांगना दल गठित होंगे, किशोरियों को देशी घी

लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ”हर लड़की स्कूल जाए और वह कुपोषित न हो, इसके लिए दो किलो चावल, एक किलो अरहर की दाल और देशी घी दिया जाएगा। इससे किसानों की उपज भी बढ़ेगी, जिससे किसान दूर हो गए थे। मक्का, बाजारा भी किसान उत्पादन करेगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा, ”एसएजी यानि स्कीम फाॅर एडेल्सल गल्र्स कार्यक्रम से किशोरियों को अधिक फायदा होगा। आठ मार्च को किशोरी दिवस शुरू होगा, जो हर महीने की आठ तारीख को मनाया जाएगा। पोषण पखवाड़ा भी चलेगा। हर छह महीने के बाद हर केंद्र पर यह मनेगा। इससे सशक्त भारत, स्वस्थ्य भारत का निर्माण होगा।”

बढ़ने के बाद ये मिलेगा मानदेय

जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रयागराज मनोज कुमार राव बताते हैं, ”अब तक कार्यकत्रियों को 5,500 रूपए मिल रहा था। 1,500 बढ़ गया है। अब 7,000 रूपए मिलेगा। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 4,250 रूपए मिल रहा था। 1,200 बढ़ गया है। अब महीने में 5,450 रूपए मिलेगा। सहायिकाओं को 2,750 रूपए मिल रहा था। 700 रूपए बढ़ने के बाद अब 3,450 रूपए मिला करेंगे।” उन्होंने आगे बताया कि ”हमारे जिले में तीनो कैटेगरी मिलाकर करीब 4499 महिलाओं को फायदा होगा।”

कन्या सुमंगल योजना का भी जिक्र

मुख्यमंत्री ने कन्या सुमंगल योजना का जिक्र करते हुए कहा, ”बालिका के पैदा होने पर एक निश्चित राशि जमा होगी। सभी टीकाकरण कराने का कागज दिखाने और स्कूल में प्रवेश लेने पर भी एक राशि मिलेगी। कन्या के बालिग होने या विवाह या फिर अपने पैरों पर खड़े होने के लिए एक हैंडसम राशि दी जाएगी। पैदा होने के बाद स्नातक तक की पढ़ाई का पूरा लाभ इस योजना के तहत दिया जाएगा।” लखनऊ में कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चंद्र पांडेय, प्रमुख सचिव, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डाॅ. महेंद्र नाथ पाण्डेय, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल भी मौजूद रहे।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख