शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

छुट्टा गोवंश से निजात दिलाने के लिए यूपी सरकार ने जारी किया शासनादेश

· · 1 मिनट

छुट्टा गोवंश से निजात दिलाने के लिए यूपी सरकार ने जारी किया शासनादेश

लखनऊ। छुट्टा जानवरों की बढ़ती संख्या पर रोक लगाने के लिए यूपी सरकार ने विस्तृत शासनादेश जारी किया है। इस शासनादेश के तहत ग्रामीण और शहर क्षेत्रों में छुट्टा घूम रहे गोवंश को आश्रय स्थल में पहुंचाने उनको रखने और उनके लिए भोजन और पानी की व्यवस्था करने की बात कही है।

पशुपालन विभाग द्वारा 23 पन्नों के शासनादेश को सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को भेजा गया है। शासनादेश यह कहा गया हैं कि गोवंश आश्रय स्थल के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित की जाए, वहां पर पानी, खाने से लेकर बिजली और चारे की व्यवस्था की जाए ताकि कोई पशु खेतों और सड़कों पर न घूम सके।

RDESController-1601
RDESController-1601


यह भी पढ़ें- छुट्टा गोवंशों से संकट में खेती, अब यह किसानों की सबसे बड़ी समस्या

शासनादेश के मुताबिक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवारा घूम रहे गोवशं की पहचान की जाएगी। उसके बाद पशुपालन विभाग द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी तकनीक (बारकोडिंग, आरएफआईडी टैगिंग ) का प्रयोग करके उन गोवंश की टैगिंग की जाएगी। आदेश में यह भी कहा गया कि आश्रय स्थल पर सुरक्षा, पशु चिकित्सा व्यवस्था और पशु के मर जाने पर उसके शव के निस्तारण हेतु व्यवस्था करना आदि शामिल है। पशु की स्वभाविक मृत होने पर पंचनामा के आधार पर शव का निस्तारण किया जाए और किसी संदेह होने पर शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव का निस्तारण किया जाए।

यह भी पढ़ें- कमाई का जरिया और पूजनीय गाय सिरदर्द कैसे बन गई ?


और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख