शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

ड्राइविंग लाइसेंस न पहुंचने की जानकारी देगा आरटीओ कार्यालय

· · 1 मिनट

ड्राइविंग लाइसेंस न पहुंचने की जानकारी देगा आरटीओ कार्यालय

लखनऊ। आरटीओ कार्यालय में आए दिन ड्राइविंग लाइसेंस न पहुंच पाने की जानकारी हासिल करने के लिए आवेदक इधर-उधर चक्कर लगाते रहते हैं लेकिन उन्हें सही जानकारी नहीं मिल पाती है।

कार्यालय के कर्मचारी आवेदक को इधर-उधर खिड़की पर टरका देते हैं जिससे दूरदराज से आए आवेदकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब आवेदक आरटीओ कार्यालय जाएंगे तो उन्हें लाइसेंस न पहुंचने का कारण बताया जाएगा, यह भी जानकारी दी जाएगी कि आरटीओ कार्यालय से कब लाइसेंस डिस्पैच हुआ है और वर्तमान स्थिति क्या है।

राजधानी के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में अब आवेदकों को अपने ड्राइविंग लाइसेंस न पहुंचने की जानकारी लेना आसान हो जाएगा। अब वे सीधे पूछताछ काउंटर पर पहुंचकर लाइसेंस का नंबर बताएंगे और वहां पर मौजूद कर्मचारी तत्काल उसे लाइसेंस की वास्तविक स्थिति से अवगत करा देगा। ऐसा हो पाना तब संभव हो पा रहा है जब उप परिवहन आयुक्त अरविंद कुमार पांडेय ने आरटीओ अधिकारियों को पूछताछ काउंटर पर कंप्यूटर रखने का निर्देश दिया।

यहां पर अभी तक कंप्यूटर न होने के कारण काउंटर पर मौजूद कर्मचारी आवेदकों को सही जानकारी नहीं दे पाते थे। डीटीसी के निर्देश के बाद आरटीओ प्रशासन सगीर अहमद अंसारी ने यहां पर कंप्यूटर लगवाने की बात स्वीकारते हुए कहा कि जल्द ही इस काउंटर पर कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी जिससे अपने लाइसेंस की जानकारी करने आने वाले आवेदकों को राहत मिलेगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख