शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

आज का हर्बल नुस्खा: याददाश्त बढ़ानी है तो आजमाएं कोकोनट मिल्क

· · 1 मिनट

आज का हर्बल नुस्खा: याददाश्त बढ़ानी है तो आजमाएं कोकोनट मिल्क

कोकोनट मिल्क का नाम सुना है आपने? नारियल की मलाई, कच्चे पानी वाले नारियल के अन्दर सफेद नर्म मलाई होती है, कई लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं, मैं तो इसे खाने से कभी चूकता भी नहीं। इस मलाई में 25 प्रतिशत वसा (FAT) होती है इस वसा का लगभग 65 प्रतिशत हिस्सा MCT -Medium Chain Triglycerides (एमसीटी- मीडियम चैन ट्रिग्लीसेराइड्स) होता है यानि ये वो वसा नहीं जिसकी दहशत में आधे लोग कई खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करते हैं। एमसीटी हमारी शरीर की पूरी सेहत और खास तौर से मस्तिष्क के लिए बेजा खास होते हैं। मेरे बचपन की गर्मियों की छुट्टियों का बड़ा हिस्सा आंध्रप्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले के समुद्र तटीय इलाकों में बीता है, बुजुर्ग नाना जी अक्सर मुझे ताजे नारियल की मलाई खिलाया करते थे, ये कहा करते थे कि इसको खाओ, नींद अच्छी आएगी और याददाश्त भी बढ़ेगी। सन 2004 में “न्यूरोबॉयोलोजी ऑफ एजिंग” जर्नल की एक शोध रिपोर्ट पढ़ रहा था तो मेरे सामने मेरे नानाजी की बातें बार-बार चल कर आ रहीं थी। इस बहुप्रचलित विज्ञान पत्रिका में प्रकाशित इस क्लिनिकल शोध रिपोर्ट में बताया गया करीब 20 बुजुर्गों को एमसीटी (40 मिली) की सिर्फ एक डोज़ दी गयी और पाया गया कि इन तमाम बुजुर्गों के मानसिक क्रियाकलापों और याददाश्त में कमाल का तेजी आयी। ये डो़ज़ कोई महीनों, दिनों या घंटों तक नहीं दिया गया, ये डो़ज़ सिर्फ एक बार का था। एमसीटी का इतना प्रभाव और वो भी इतनी त्वरित गति से, क्या आपको कुछ सोचने पर बाध्य नहीं कर रहा? मैं तो मानता हूँ कि अल्जीमियर्स के रोगियों को भी रोज नारियल पानी, नारियल की गिरी और खासतौर से नारियल की मलाई रोज खिलाने का प्रयास करें, फायदा हो कर रहेगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख