शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

कन्हैया आज के दौर का भगत सिंह: शशि थरूर

· · 1 मिनट

कन्हैया आज के दौर का भगत सिंह: शशि थरूर

नई दिल्ली। जेएनयू में रविवार रात कांग्रेस नेता शशि थरूर ने जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की तुलना भगत सिंह से कर दी। खबरों के मुताबिक थरूर ने कन्हैया को आज के दौर का भगत सिंह बता डाला।

थरूर ने और क्या कहा ?

  1. राष्ट्रवाद अब केवल इससे तय किया जाता है कोई ‘भारत माता’ की जय कहता है या नहीं।
  2. मुझे ये कहने में खुशी है, लेकिन क्या हमें सभी को ऐसा कहने के लिए मजबूर करना चाहिए।
  3. लोकतंत्र में लोगों जो सही लगता है उसे चुनने का अधिकार होना चाहिए और दूसरों के विचारों को सहन किया जाना चाहिए।
  4. हमारा देश सिर्फ हिंदी, हिंदू और हिन्दुस्तान नहीं है। हमारे देश को इंडिया कहा जाता है, ये विविधता को स्वीकार करता है और इसी का इतिहास गवाह रहा है।
  5. हम चाहते हैं कि भारत कृष्ण और कन्हैया कुमार दोनों के साथ हो। देश के हर कोने पर रहने वाले का इस देश के भविष्य में बराबर का हिस्सा हो।

कन्हैया के कांग्रेस में जाने के चर्चे

  1. थरूर द्वारा कन्हैया की तारीफ़ करने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कन्हैया के कांग्रेस में जाने के चर्चे जारी हैं।
  2. हालांकि कन्हैया ने रविवार को ही स्टूडेंट्स के बीच कहा था की कांग्रेस में नहीं जाने वाले हैं।
  3. कन्हैया ने कहा, ‘मैं यह कह देना चाहता हूं कि मैं यहां खड़ा होकर अगर थरूर जी का स्वागत कर रहा हूं, तो अपने संघी स्टाइल में यह मत कहना कि ये कांग्रेस में जाने वाला है।‘
  4. इससे पहले भी असम में कांग्रेस के चुनावी पोस्टरों में कन्हैया की तस्वीर नजर आई थी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख