शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

मिस्र में इस्लामिक स्टेट के हमले से 13 पुलिसकर्मियों की मौत

· · 1 मिनट

मिस्र में इस्लामिक स्टेट के हमले से 13 पुलिसकर्मियों की मौत

काहिरा (भाषा)। मिस्र के सिनाई प्रांत में एक सुरक्षा जांच चौकी पर इस्लामिक स्टेट आतंकियों की ओर से दागे गए मोर्टार बम हमले में 13 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। मिस्र के गृह मंत्री ने एक बयान में बताया कि अल-आरिश शहर में जांच चौकी पर मोर्टार से हमला किया गया जिसमें चौकी पर तैनात 13 पुलिसकर्मियों की मौक़े पर ही मौत हो गई।

सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और वो घटना की जांच कर रहे हैं। दो दिन पहले ही मिस्र के रफाह शहर में सेना की एक जांच चौकी पर उग्रवादियों द्वारा मोर्टार बम दागे जाने के कारण पांच सैनिकों की मौत हो गई थी और आठ घायल हो गए थे। मिस्र के उत्तर सिनाई में जनवरी 2011 में हुई क्रांति में पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद से उग्रवादियों ने कई हिंसक हमले किए हैं। साल 2013 में राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के शासन के खिलाफ जबर्दस्त प्रदर्शन की वजह से सेना द्वारा उन्हें सत्ता से हटाए जाने के बाद पुलिस और सेना को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमले बढ़े हैं। बताया जाता है कि तब से अब तक 700 से अधिक सुरक्षाकर्मी मारे जा चुके हैं। सेना ने इलाके में सुरक्षा अभियान शुरु कर दिया है। गाजा पट्टी की ओर जाने वाली सुरंगों सहित उग्रवादियों के मकान भी नष्ट कर दिये गए हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख