रविवार, 29 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

नेपाल के जनकपुर से अयोध्या पहुंची बस, सीएम योगी ने किया स्वागत

नेपाल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दोनों देशों के बीच मैत्री बस सेवा का शुभारंभ किया, दूसरी ओर जनकपुर से चली बस का आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी अयोध्या के रामकथा पार्क में स्वागत किया।

· · 1 मिनट

नेपाल के जनकपुर से अयोध्या पहुंची बस, सीएम योगी ने किया स्वागत

देवी सीता के जन्मस्थल जनकपुर से शुरू हुई बस सेवा शनिवार को भगवान राम के जन्मस्थल अयोध्या पहुंची। नेपाल के जनकपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जहां इस बस सेवा का शुभारंभ किया तो अयोध्या में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस पहुंचने पर यात्रियों का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दोनों देशों के बीच तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए दोनों तीर्थ स्थलों (जनकपुर-अयोध्या) के बीची सीधी बस सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक पल है, जब माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर और भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या को जोड़ा जा रहा है।” नेपाल दौरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रसिद्ध जानकी मंदिर के पूजा अर्चना की।

दूसरी ओर, जनकपुर से चली बस का आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी अयोध्या के रामकथा पार्क में स्वागत किया। इस बीच सीएम योगी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से इस मैत्री बस सेवा शुरू हो पाई है। भारत में कई प्रधानमंत्री आए और चले भी गए, मगर दोनों देशों के बीच इस रिश्ते को मजबूत करने के बारे में किसी ने नहीं सोचा। इस मैत्री बस सेवा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत नेपाल सांस्कृतिक संबंधों को नया आयाम दिया है।”
उन्होंने कहा, “पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्वदेश दर्शन प्रसाद व रामायण सर्किट जैसी योजनाओं को आरंभ किया गया। इसी उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए अयोध्या, नंदीग्राम, श्रंगवेरपुर, चित्रकूट व श्रीलंका को जोड़ा जा रहा है। जनकपुर का भी अयोध्या से जुड़ना, इसी कड़ी का हिस्सा है।”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख