शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

लखनऊ मेट्रो ने दी चेतावनी, नौकरी के लिए अगर कोई पैसे की करे मांग तो यहां करें शिकायत

· · 1 मिनट

लखनऊ मेट्रो ने दी चेतावनी, नौकरी के लिए अगर कोई पैसे की करे मांग तो यहां करें शिकायत

लखनऊ मेट्रो में नौकरी देने के लिए इस समय धोखाधड़ी वाले गैंग सक्रिय हैं। जिसकी शिकायत लगातार लखनऊ मेट्रो को मिल रही है। जिसको लेकर रेल मेट्रो कॉरपोरेशन ने कहा है कि नौकरी के लिए किसी को भी पैसे न दें। कॉरपोरेशन ने बताया कि भर्ती कि प्रक्रिया बाहरी एजेंसी के जरिए ऑनलाइन व पारदर्शी तरीके से कराई जाती है। अगर नौकरी के नाम पर कोई पैसे मांगता है तो कार्यालय के समय में फोन नंबर 0522-2304014,15 पर शिकायत की जा सकती है।

लखनऊ मेट्रो के प्रवक्ता अमित कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि प्रबंधन के संज्ञान में यह आया है कि कुछ अवांछनीय तत्व और धोखेबाज एजेंसियां लखनऊ मेट्रो में नौकरी दिलाने के लिए युवाओं को लालच दे रही हैं। मौजूदा समय में एलएमआरसी में कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

ये भी पढ़ें- अब 15 किलो से ज्यादा का सामान लेकर नहीं चल सकेंगे दिल्ली मेट्रो में

ऐसे में धोखाधड़ी करने वाले खुद को एलएमआरसी का अधिकारी या स्टाफ बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा भी वसूल कर रहे हैं। लखनऊ मेट्रो ने युवाओं से ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों के झांसे में न आने की सलाह दी है।

श्रीवास्तव ने कहा कि भर्ती सिर्फ योग्यता के आधार दी जाती है। सिर्फ न्यूनतम आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करने के बाद भर्ती परीक्षा में शामिल किया जाता था। इसके बाद मेट्रो किसी भी अभ्यर्थी से कोई पैसा नहीं मांगता है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख