शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

आंधी तूफान ने एक बार फिर यूपी में 11 लोगों को मौत की नींद सुला दिया

· · 1 मिनट

आंधी तूफान ने एक बार फिर यूपी में 11 लोगों को मौत की नींद सुला दिया

यूपी में आंधी-तूफ़ान ने बुधवार को फिर तबाही मचाई है। बुधवार शाम आए आंधी-तूफ़ान में 11 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। मथुरा में दो, इटावा में चार, फिरोज़ाबाद में दो, आगरा, अलीगढ़, कानपुर ग्रामीण में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। ज़्यादातर लोगों की मौतें कच्चे घरों की छतों के गिरने, बिजली के खंभे गिरने से हुई है। कई पशुओं के भी हताहत होने की ख़बर है। कई स्थानों पर ओले गिरे, पेड़ उखड़ गए, विद्युत खंभे गिरे और मकान ढह गए। रेल और सड़क यातायात बाधित हुआ। पेड़ गिरने से ग्वालियर-बरेली हाईवे पर आवागमन ठप हो गया। राहत पहुंचाने का काम जारी है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से कहा है कि वे नुकसान का आकलन कर प्रभावित लोगों को मुआवजा प्रदान करें। साथ ही आगाह किया कि इस कार्य में किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

13 और 14 मई को भी एलर्ट

फिलहाल इतने नुकसान के बावजूद भी देश के कई राज्यों में तूफान का खतरा अभी भी बना हुआ है, मौसम विभाग का कहना है कि 13-14 मई को फिर से तूफान आ सकता है और इसी वजह से उसने 23 राज्यों में पहले से ही एलर्ट जारी किया है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख