गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

योगी ने रात में लगाई चौपाल, गाँव वालों से जानी जमीनी हकीकत

· · 2 मिनट

योगी ने रात में लगाई चौपाल, गाँव वालों से जानी जमीनी हकीकत

ग्राम स्वराज अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ के ग्राम कंधई मधुपुर में आयोजित ‘रात्रि चैपाल’ कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये हैं। विकास की योजनाओं का लाभ हर गरीब तक पहुंचेगा।

इस चैपाल में बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। उन्होंने अपनी-अपनी समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने ग्रामवासियों को अपने करीब बैठाया और अधिकारियों के समक्ष एक-एक ग्रामवासी से उसकी समस्याओं के बारे में पूछा। उन्होंने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में बात की और उनकी जमीनी हकीकत से रूबरू हुए।

ये भी पढ़ें- अब ऑपरेशन कायाकल्प के तहत पंचायतों को बदलने की कवायद में योगी सरकार

प्रतापगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने लोगों की शिकायत पर अफसरों को जमकर फटकार लगाई। सीएम ने शौचालय योजना में लोगों की शिकायत पर डीएम, सीडीओ और डीपीआरओ को मंच पर बुलाकर उनसे जवाब मांगा। साथ ही सीएम योगी ने डीपीआरओ को डांटा और मंगलवार (24 अप्रैल) तक बचे हुए सभी लाभार्थियों को शौचालय का पैसा देने को कहा। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि जनता को शासन की योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।

योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ को बड़ी सौगात भी दी। यहां उन्होंने कुल 72 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जिले में सड़कें, बिजली, स्वास्‍थ्‍य के अतिरिक्त इंजीनियरिंग कॉलेज की बड़ी सौगात दी। सीएम योगी ने चन्दौका गांव स्थित निर्माणाधीन सड़क का औचक निरीक्षण किया। उन्‍होंने सड़क की गुणवत्‍ता की जांचने के लिए खुद ही सड़क खुदवाई और जांच करवाई। सड़क की गुणवत्‍ता में कमी पर अधिकारियों को फटकार लगाई।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख