शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

हिंदुस्तान ने अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

· · 1 मिनट

हिंदुस्तान ने अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया

नई दिल्ली (भाषा)। भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम और 700 किलोमीटर तक की रेंज तक मार करने वाली अग्नि-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।

जमीन से जमीन पर मार करने में सक्षम ये मिसाइल ठोस ईंधन से संचालित होती है। इसका परीक्षण अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज के लॉन्च पैड-4 से सोमवार सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर किया गया।

अग्नि-1 मिसाइल की ख़ासियत

अग्नि-1 मिसाइल आधुनिक नेविगेशन प्रणाली से लैस है जिसकी वजह से इसका निशाना बेहद सटीक है। 12 टन भारी और 15 मीटर की लंबाई वाली अग्नि-1 मिसाइल अपने साथ एक टन से ज्यादा का पेलोड ले जा सकती है। इसकी मारक दूरी को पेलोड कम करके बढ़ाया जा सकता है।

अग्नि-1 का विकास डीआरडीओ की प्रमुख मिसाइल विकास प्रयोगशाला एडवांस्ड सिस्टम्स लेबोरेट्री ने रक्षा अनुसंधान विकास प्रयोगशाला और अनुसंधान केंद्र इमारत के साथ मिलकर किया। अग्नि-1 का पिछला परीक्षण 27 नवंबर 2015 और 11 सितंबर 2014 को इसी बेस से किया गया था और वो भी सफल रहा था।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख