शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

राहुल गांधी ने संसद में उठाया किसानों का मुद्दा

· · 1 मिनट

राहुल गांधी ने संसद में उठाया किसानों का मुद्दा

नई दिल्ली (भाषा)। राहुल गांधी ने बेमौसम बारिश और ओले से किसानों को हुए नुकसान का मुद्दा सोमवार को संसद में उठाया।

राहुल गांधी ने सरकार से इस मामले में जल्द से जल्द कदम उठाने की अपील की। सोमवार सुबह सदन की कार्यवाही शुरु होते ही राहुल गांधी ने इस विषय को उठाया। राहुल गांधी ने कहा, “बैमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण उत्तर भारत में किसानों को काफी नुकसान हुआ है। सरकार जल्द से जल्द राहत प्रदान करने की दिशा में कदम उठाये। प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान के आंकलन के लिए केंद्रीय टीम भेजी जाए और सदन में कृषि मंत्री बयान दें।”

राहुल ने कहा कि पिछली बार की तरह किसानों को राहत प्रदान करने में कोई देरी नही होनी चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि ये गंभीर मुद्दा है। जैसे ही उन्हें इस बारे में जानकारी मिली उन्होंने कृषि मंत्री से बातचीत की। “कृषि मंत्री राधामोहन सिंह संबंधित राज्यों से सम्पर्क बनाये हुए हैं, कृषि मंत्री आज या कल इस विषय पर बयान देंगे।” बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण उत्तर भारत में खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं और किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख