शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

गाजियाबाद: देश की सबसे लंबी एलीवेटेड रोड का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, ये है खासियत

· · 1 मिनट

गाजियाबाद: देश की सबसे लंबी एलीवेटेड रोड का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, ये है खासियत

यूपी के गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 10.3 किमी लंबी एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करेंगे। राजनगर एक्सटेंशन स्थित करहैड़ा पर एलिवेटेड रोड का सीएम उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह करीब 1700 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं की सौगात देंगे। सीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री के लिए उद्घाटन स्थल पर रेड कार्पेट बिछाया गया है, अब मुख्यमंत्री के आने का इंतजार है। सीएम योगी हिंडन एयरबेस से सीधे एलिवेटेड रोड उद्घाटन के लिए राज नगर एक्सटेंशन रोड पर पहुंचेंगे। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ की अगवानी करने डीएम रितु माहेश्वरी और एसएसपी वैभव कृष्ण हिंडन एयरबेस पहुंचे।

ये भी पढ़ें- महिला दिवस पर सीएम योगी ने स्वच्छता पर विशेष काम करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित

ये होगी खासियत

  • ये 6 लेन की एलिवेटड रोड यूपी गेट से सीधा राजनगर एक्सटेंशन को जोड़ेगी।
  • दिल्ली से मेरठ जाने वाले यात्रियों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
  • गाजियाबाद से रोज नोएडा और दिल्ली जाने वालों के लिए सफर आसान हो जाएगा।
  • 227 सिंगल पिलर्स पर 6 लेन की साढ़े 10 किलोमीटर लंबी इस रोड को बनने में तीन साल चार महीने से ज्यादा वक्त लगा है।
  • नवंबर 2014 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख