शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

सोनभद्र में मां के सामने ही आग से झुलसने से तीन बच्चों की मौत

· · 2 मिनट

सोनभद्र में मां के सामने ही आग से झुलसने से तीन बच्चों की मौत

सोनभद्र ज़िले के राबर्ट्सगंज कोतवाली के तेंदू गाँव में लगी आग में एक ही परिवार के तीन बच्चों की जलकर मौत हो गई।

इस घटना में सन्दिग्ध परिस्थितियों में एक छप्पर में आग लग गयी, जिसमें अपने तीन बेटियों और एक बेटे के साथ सो रही मां के आंखों के सामने उसकी दो बेटियां मुस्कान (5 वर्ष) व रुक्सार (6 वर्ष) और बेटा साहिद (4 वर्ष) की जलने से मौत हो गई। आग के आगे बेबस मां अपनी एक बेटी रुकसाना को ही बचा सकी।

ये भी पढ़ें- आग में झुलसी इस विदेशी महिला की कहानी, जो दूसरों की मदद करने आई है भारत

इस मां शहाना कहती है कि रात में आग कैसे लगी उसे नहीं पता लेकिन आग लगने पर वह बच्चों को लेकर भागना चाहा, लेकिन हाथ से बच्चे छूट गए और सिर्फ एक बेटी को ही बचा सकी।

बच्चों की मौत के बाद बिलखती मां पीड़ित पिता नवीन का कहना कि वह एक होटल पर काम करता है घर मे आग लगने की जानकारी उसे भोर में हुई , लेकिन तबतक पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें- होने वाली पत्नी के घर लगी आग, तो बाहर बुलाकर लिए सात फेरे

मौके पर नायब तहसीलदार पवन सिंह ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बताया कि यह एक आकस्मिक दुर्घटना है। पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से चार-चार लाख रुपए की धनराशि दिया जाएगी जो पीड़ित परिवार के तीन बच्चों की मौत हुई है, जिसमें 12 लाख रुपये का राशि मुहैया कराया जाएगी।

सीतापुर में आग से 13 घर जले, लाखों का नुकसान

सीतापुर। जिले के जुगनवा गाँव के एक घर में सोमवार को दोपहर में लगी आग से, देखते ही देखते तेरह घर जलकर खाक हो गए।

ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक 13 घर जल गए, इस अग्निकांड में 20 हजार रुपए की नगदी के साथ ही लाखों की सम्पति का नुकसान हो गया। थाना क्षेत्र के जुगनवा गाँव के जगदीश के घर में अचानक आग लग गई, ग्रामीण कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पड़ोस में रहने वाले सोनेलाल, मुरली, नरेन्द्र, देवी प्रसाद जैसे तेरह लोगों के घरों को अपने चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तबतक तेरह घर जलकर खाक हो गए।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख