शनिवार, 28 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

उत्तर प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी, एक बसपा व एक सपा विधायक ने भाजपा को दिया वोट

· · 2 मिनट

उत्तर प्रदेश में 10 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी, एक बसपा व एक सपा विधायक ने भाजपा को दिया वोट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान जारी है। विधानसभा इमारत में तिलक सभागार में सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान की यह प्रक्रिया शाम चार बजे तक चलेगी, जिसके बाद शाम पांच बजे मतगणना शुरू की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक अनिल सिंह ने पार्टी को झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार को वोट किया। अनिल सिंह ने वोट डालने के बाद संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज पर भाजपा को वोट किया है। अनिल सिंह ने गुरुवार रात को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।

उनके इस कदम से विपक्षी खेमा सकते में है, विशेष रूप से बसपा, जो अपने एकमात्र उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर को राज्यसभा पहुंचाने के लिए हर वोट पर आस लगाए बैठी थी। बसपा के विधायक ने कहा कि वह नहीं जानते कि अन्य पार्टी के विधायकों के मन में क्या है।

वहीं हरदोई से समाजवादी पार्टी के विधायक नितिन अग्रवाल ने भी भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट किया है। नितिन के पिता नरेश अग्रवाल इस महीने की शुरुआत में ही भाजपा में शामिल हुए थे।

नितिन अग्रवाल ने संवाददाताओं को बताया कि लोग सपा और बसपा के नापाक गठबंधन को सजा देंगे। उन्होंने कहा, “सपा ने समाज की सेवा करने वाले शख्स (नरेश अग्रवाल) की जगह समाज का मनोरंजन करने वाले शख्स (जया बच्चन) को चुना, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।”

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने भी कहा कि भाजपा उम्मीदवारों की नैय्या आसानी से पार लग जाएगी।

इससे पूर्व समाजवादी पार्टी (सपा) के जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव ने वोट डालने के बाद संवाददाताओं से कहा कि उन्हें यकीन है कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर राज्यसभा सीट के लिए जीत दर्ज करेंगे।

उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अनिल जैन के पक्ष में नौ उम्मीदवार की क्रॉसवोटिग होने की खबरों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा, “इस द्विवार्षिक चुनाव में पूरा विपक्ष एकजुट है।”

कांग्रेस विधायकों ने भी वोट डाले। अजय कुमार ने कहा कि भाजपा के दूसरी पार्टियों के विधायकों को तोड़ने के सभी षड्यंत्र और साजिशें बुरी तरह विफल होगी।

कांग्रेस के सात विधायकों ने बसपा उम्मीदवार को समर्थन देने की प्रतिबद्धता जताई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपने कई मंत्रियों के साथ विधानसभा परिसर में हैं। भाजपा ने नौ उम्मीदवारों को उतारा है जबकि सपा और बसपा ने एक-एक उम्मीदवार उतारे हैं।

उत्तर प्रदेश से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

इनपुट आईएएनएस

फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख