शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने दिया अपने पद से इस्तीफा

· · 1 मिनट

यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने दिया अपने पद से इस्तीफा

कांग्रेस से राज्यसभा सांसद राज बब्बर ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के हवाले से राज बब्बर के इस्तीफे की बात सामने आई है। बता दें कि राज बब्बर को साल 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।

राज बब्बर के बाद किसे यूपी कांग्रेस की कमान सौंपी जाएगी, इसे लेकर तमाम अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक इस लिस्ट में जितिन प्रसाद, राजेश मिश्र और ललितेशपति त्रिपाठी का नाम आगे चल रहा है।

ये है इस्तीफे की वजह

ये तीनों नेता कांग्रेस के महाधिवेशन में मौजूद थे। भरत सिंह सोलंकी ने जहां इस्तीफे की वजह निजी विदेश यात्रा बताई है, वहीं शांताराम नाइक ने युवा नेताओं को अवसर देने की बात करते हुए इस्तीफा दिया है। राज बब्बर के इस्तीफे की वजह अभी सामने नहीं आई है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख