शनिवार, 21 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

यूपी: ट्रक हादसे में कवि प्रमोद तिवारी सहित केडी शर्मा हाहाकारी की मौत

· · 1 मिनट

यूपी: ट्रक हादसे में कवि प्रमोद तिवारी सहित केडी शर्मा हाहाकारी की मौत

उन्नाव। आज सुबह दो मशहूर कवि काल के गाल में समय गए। अचगंज थाना क्षेत्र के मरहला चौराहे पर ट्रक और कार की टक्कर में लोकप्रिय कवि प्रमोद तिवारी और केडी शर्मा हाहाकारी की मौके पर मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों कवि रायबरेली के लालगंज से कवि सम्मेलन में शामिल होकर वापस कानपुर जा रहे थे।

कवि प्रमोद तिवारी अपने साथी केडी शर्मा के साथ रायबरेली में कवि सम्मेलन में शरीक हुए थे। रात लगभग 1.30 बजे दोनों कार से कानपुर के लिए रवाना हुए। कार प्रमोद तिवारी चला रहे थे। अचलगंज पार करते ही वो आजाद मार्ग होते हुए उन्नाव केडी शर्मा को उनके घर छोड़ने आ रहे थे।

तभी लखनऊ- कानपुर मार्ग पर मरहला चौराहे के पास भोर करीब 3.30 बजे चौराहा पार करते समय दोनों ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख