शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

होली के दौरान किसी को ना मिले सरकार की मंशा पर सवाल उठाने का मौका : योगी

· · 1 मिनट

होली के दौरान किसी को ना मिले सरकार की मंशा पर सवाल उठाने का मौका : योगी

लखनऊ (भाषा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ ने होली के त्यौहार को सभी समुदायों से परस्पर संवाद और सहमति के साथ सम्पन्न कराने के नर्दिेश देते हुए ताकीद की कि इस तरह काम किया जाए जिससे किसी को भी सरकार की मंशा या प्रशासन की कार्य पद्धति पर सवाल उठाने का मौका ना मिले।

योगी ने कल रात होली को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की तैयारियों के सिलसिले में प्रदेश के सभी मण्डलायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों, उप महानिरीक्षकों, जिलाधिकारियों तथा जिला पुलिस प्रमुखों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। उन्होंने ताकीद की कि सभी जिलों में शांति समिति की बैठकों के जरिये विभन्नि समुदायों से संवाद बनाकर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से होली पर्व को सम्पन्न कराया जाए, ताकि किसी को शासन की मंशा या प्रशासन की कार्य पद्धति पर प्रश्न उठाने का मौका ना मिले। होली का पर्व शुक्रवार को होने के कारण थाने, तहसील आदि सभी स्तरों पर शांति समिति की बैठकें की जाएं।

ये भी पढ़ें- होली के त्योहार में भारतीय रेल यात्रियों के लिए चलाएगी स्पेशल ट्रेन

मुख्यमंत्री ने कहा कि होली के दौरान परम्परागत आयोजनों को पूरी सुरक्षा उपलब्ध करायी जाए और परम्परा के विरुद्ध कार्यक्रमों को किसी भी हाल में इजाजत ना दी जाए। पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने इस मौके पर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस बल की तैनाती की व्यवस्था को खुद देखें। आपात स्थिति के लिए स्ट्राइकिंग रिज़र्व के रूप में पुलिस व्यवस्था रखी जाए। सोशल मीडिया के ट्रेण्ड पर निगाह रखी जाए, जिससे अफवाहों पर लगाम लगायी जा सके।

ये भी पढ़ें- अनुष्का की फिल्म परी होली पर होगी रिलीज

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख