शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

‘चुनाव है न आज, देसी मुर्गे का इंतज़ाम कर लीजिए… अच्छा.. नहीं-नहीं आज मंगल है कल भेजवाईये’

· · 1 मिनट

‘चुनाव है न आज, देसी मुर्गे का इंतज़ाम कर लीजिए... अच्छा.. नहीं-नहीं आज मंगल है कल भेजवाईये’

अभयानंद कृष्ण

गोरखपुर। डेल्टा थ्री…लोकेशन..कारतूस और ड्यूटी जैसे शब्दों पर विराम लगा। वायरलेस का माउथपीस हाथ से छूटा तो साहब को अचानक याद आई एक गाँव मे कोटे की दुकान के चयन की।

बगल की कुर्सी से मुखातिब होते चयन की तारीख तस्दीक किये और फिर ब्लूटूथ इयरफोन के ज़रिए साहब की भारी-मोटी आवाज़ उस गाँव के प्रधान जी से जुड़ चुकी थी। “चुनाव है न आज, देसी मुर्गे का इंतज़ाम कर लीजिए….अच्छा..नहीं-नहीं आज मंगल है कल भेजवाईये”

आज साढ़े नौ बजे थे जब घुघली थाने में प्रवेश किया। थाने के लिखने-पढ़ने वाले साहब की कुर्सी जम गई थी। गुटखे की पीक नीचे रखे पीकदान को सुपुर्द किये, आने का सबब पूछे। फिर अपनी ड्यूटी में मसरूफ। अब यह संवाद भी उस ड्यूटी का ही हिस्सा था..कह नहीं सकते। खैर हम जो कह रहे हैं उसे गांधी और पटेल की तस्वीरें तो नहीं तस्दीक कर सकतीं।

दाहिने हाथ वाले अम्बेडकर जी भी नहीं बोल सकते लेकिन यकीन चाहिए तो साढ़े नौ से दस के बीच साहब के बड़े वाले फ़ोन की कॉल डिटेल्स देखनी होगी। उस प्रधान जी के फ़ोन की भी जिन्हें कल मुर्गे का इंतज़ाम करना ही है। देसी मुर्गे का इंतज़ाम।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख