शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्रामीण ख़बरें

भारत-पाक सीमा पर मिली 30 मीटर लंबी सुरंग

· · 1 मिनट

भारत-पाक सीमा पर मिली 30 मीटर लंबी सुरंग

गाँव कनेक्शन नेटवर्क

कश्मीर। सीमा सुरक्षा बल ने जम्मू कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक 30 मीटर लंबी सुरंग का पता लगाया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक 30 मीटर लंबी ये सुरंग पाकिस्तान से भारत की तरफ़ आ रही है। बीएसएफ़ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने जम्मू ज़िले में आरएस पुरा सेक्टर में एक सुगठित तरीके से बनी हुई सुरंग का पता लगाया है।

अब तक चार सुरंगे खोद चुका है पाकिस्तान

2012 से अब तक पाकिस्तान की तरफ़ से भारत आने वाली यह चौथी सुरंग है जिसका पता चला है। इससे पहले एक सुरंग सांबा और एक अखनूर सेक्टर में भी मिली थी। बीएसएफ़ अधिकारी के मुताबिक़ महीने में एक बार होने वाला सफ़ाई अभियान चला रहा था, हमें ये सुरंग मिली, जेसीबी से इसकी खुदाई की गई।

बीएसएफ़ अधिकारी ने बताया कि हमें सीमा पर कुछ गतिविधियों का अंदेशा था। देर रात को कुछ हलचल हो रही थी। पोस्ट के पार देर रात लोग आ रहे थे।

अधिकारी के मुताबिक आरएस पुरा सेक्टर में आल्ला माई दी कोठी पर मिली ये सुरंग ज़मीन से करीब 10 फुट नीचे है और भारत की ओर इसका मुंह बंद है। इस सुरंग की चौड़ाई इतनी है कि एक आदमी आराम से इसमें बैठ सकता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    एग्रोटेक 2026 : यूपी की राजधानी में जुटेंगे कृषि इनोवेशन के शीर्ष दिग्गज; निवेश की संभावनाओं की तलाश

    उत्तर प्रदेश में निवेश, व्यापार, तकनीकी सहयोग और नई संभावनाओं पर होगी चर्चा। लखनऊ में जुटेंगे कृषि क्षेत्र के दिग्गज, देश-विदेश के…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    Agri Business में किसान सबसे ज़्यादा कहाँ फँसते हैं, क्या हैं वो सात कारण?

    कृषि में सफलता पाने के लिए सही योजना और तैयारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई किसान सब्सिडी को तुरंत मिलने वाले पैसे समझते…

    Gaon Connection · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के लिए गन्ने की दो नई किस्में, अच्छा उत्पादन और रोगों से लड़ने में बेहतर

    अक्टूबर में होने वाले 'मिठास मेला-2026' के दौरान, नई गन्ना किस्मों ('Co.Sha. 23232' और 'Co.Sha. 19231) के मिनी बीज किट किसानों को…

    Gaon Connection · 1 मिनटलेख